संवाददाता, जुलाई 4 -- UP Crime News : उत्तर प्रदेश के अमेठी में पुलिस ने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को 19 साल लड़की के कत्ल के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया है। इन्फलुएंसर का नाम सुरजीत सिंह है। वह चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी भी करता था। पिछले मंगलवार की रात अमेठी के कोतवाली क्षेत्र के रणवीरनगर में काजल नाम की लड़की की हत्या कर दी गई थी। पुलिस काजल की हत्या का सुराग लगाते-लगाते सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुरजीत सिंह तक पहुंची। पुलिस ने सुरजीत को नई दिल्ली के कमला मार्केट से पकड़ा। अमेठी लाकर उससे पूछताछ की गई। इसके बाद काजल हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मीडिया को पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक काजल द्वारा शादी करने और साथ चलने से इनकार कर दिए जाने से नाराज होकर सुरजीत ने यह खौफनाक कदम उठाया। उसने काजल ...