नई दिल्ली, फरवरी 26 -- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से जुड़ा एक मामला चीन से सामने आया है। दरअसल, कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जानबूझकर कार बनाने वाली कंपनी हुआवेई को बदनाम करते पाए गए हैं। कहा जा रहा है कि ऐसा पॉपुलैरिटी पाने और सोशल प्लेटफॉर्म पर इंटरैक्शन बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। क्योंकि इस तरह के कामों से ब्रांड की रेप्युटेशन को नुकसान हो सकता है, इसलिए चीन में कार बनाने वाली कंपनियां इस मामले को सुलझाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वहीं, कार इन्फ्लुएंसर के खिलाफ केस में कोर्ट ने हुआवेई मेक्स्ट्रो के पक्ष में फैसला सुनाया है।मानहानि का केस इस वजह से शुरू हुआ हुआवेई और JAC (जियांगुआई ऑटोमोबाइल ग्रुप) के पास मेक्स्ट्रो लग्जरी कार ब्रांड है, जो रोल्स-रॉयस और मर्सिडीज-मेबैक जैसी कंपनियों से मुकाबला करता है। दायर किए गए मानहानि के केस मे...