गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने दूसरे इनफ्लुएंसर पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और फर्जी वीडियो व फोटो वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रताप विहार सेक्टर-12 निवासी राजीव कुमार उर्फ राजवीर शिशौदिया ने बताया कि वह एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। आरोप है कि दिल्ली जनकपुरी निवासी दीपक शर्मा ने पहले उनसे निजी संबंधों के आधार पर आर्थिक मदद और सोशल मीडिया पर सहयोग की मांग की थी। राजवीर के अनुसार, जब उन्होंने करीब पांच लाख रुपये देने और रील बनाकर फॉलोअर्स बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया, तो दीपक शर्मा ने उन्हें लगातार परेशान करना शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मई 2...