कोडरमा, जून 29 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026) कार्यक्रम के तहत झारखंड में 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अभियान को लेकर अधिक से अधिक नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से 30 जून को विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक दो घंटे का विशेष सोशल मीडिया अभियान संचालित किया जाएगा। फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैशटैग के माध्यम से व्यापक जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।अभियान यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को एसआईआर अभियान की दी गई जानकारी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिक...