नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- हैदराबाद। निधि अग्रवाल के बाद अब दक्षिण भारतीय अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु के साथ प्रशंसकों द्वारा बदतमीजी किए जाने का मामला सामने आया है। समांथा रविवार को हैदराबाद में एक प्रतिष्ठान का उदघाटन करने पहुंची थीं। वहां से लौटते वक्त सेल्फी व फोटो लेने के चक्कर में उनके आस-पास बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। इसके चलते अभिनेत्री को अपनी गाड़ी तक पहंचने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल है। वीडियो में दिख रहा है कि समंथा चारों ओर से प्रशंसकों से घिरी हुई हैं और वे लगातार अभिनेत्री की तरफ बढ़ रहे हैं। धक्का-मुक्की के बीच वह काफी असहज दिख रही हैं। सुरक्षाकर्मियों किसी तरह से उनको सुरक्षित भीड़ से बाहर निकाल कर गाड़ी तक पहुंचाते हैं। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों में भारी आक्रोश ...