नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- - कई महीने पहले चोरी स्कूटी के ऑनलाइन चालान में सामने आया चलाने वाला का चेहरा हैदराबाद। हैदराबाद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां स्कूटी के चालान से चोर की पहचान उजागर हुई है। दरअसल, एक व्यक्ति की स्कूटी चोरी हो गई थी और उन्होंने इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन महीनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच चोरी हुई स्कूटी का ऑनलाइन चालान जारी हो गया, जिसमें चलाने वाले का चेहरा साफ दिख रहा है।इसके बाद वाहन के मालिक फैसल रहमान नामक व्यक्ति ने इसे सोशल मीडिया पर साझा कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस और हैदराबाद सिटी पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि उनकी गाड़ी तीन महीने पहले चोरी हो चुकी है और एफआईआर भी दर्ज है, फिर भी चालान जारी हो गया। इसमें उन्होंने चालान में प्राप...