नई दिल्ली, मई 18 -- नई दिल्ली। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल ही में ईरान के होर्मोजगन प्रांत की राजधानी बंदर अब्बास में स्थित एक विष्णु मंदिर का एक वीडियो 'इंस्टाग्राम' पर साझा किया और देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर छा गया। इस पोस्ट पर एक दिन में ही नौ लाख से अधिक व्यूज और 30 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने पोस्ट किया ईरान का प्राचीन विष्णु मंदिर और भजन. हे कृष्ण जान; आपने सुना?मंदिर का इतिहास वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि यह ईरान के बंदर अब्बास स्थित प्राचीन हिंदू विष्णु मंदिर है और इसे 1892 में काजार काल के दौरान बनवाया गया था। इसका निर्माण शहर में काम करने वाले भारत के हिंदू व्यापारियों के लिए किया गया था। इससे पहले इस वीडियो को संगीत निर्देशक कार्तिक कुलाल ने 'ईरानी भगवान विष्णु गीत' शीर्षक से 'यूट्यूब' ...