देवघर, मार्च 23 -- देवघर,प्रतिनिधि। सीएम एसओई आर मित्रा देवघर परिसर में सोमवार को जिला स्तरीय पीएम श्री एफएलएन मेला सह टीएलएम प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर डीसी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मकता, तार्किक सोच, आत्मविश्वास और कम्युनिकेशन स्किल को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे केवल अकादमिक सफलता तक सीमित न रहें, बल्कि आदर्श विद्यार्थी बनकर जीवन में एक अच्छा इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनने का लक्ष्य तय करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य बच्चों को समाज के प्रति संवेदनशील बनाना है। जब विद्यार्थी अपने कर्तव्यों को समझते हुए आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.