सोशल आडिट टीम ने विकास कार्यों का किया सत्यापन
मिर्जापुर, जून 6 -- जिगना। क्षेत्र के बघेड़ा कला गाँव में पंचायत भवन में सोशल आडिट टीम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान मनरेगा योजना अंतर्गत कराए गए कार्यों का मजदूरों से हाथ उठवाकर सत्यापन किया। यहाँ कुल 229 सक्रिय मजदूर सूचीबद्ध किए गए है। बीते वित्तीय वर्ष के दौरान तीन कैटल शेड के अलावा चकरोड व आम रास्ते पर मिट्टी का काम कराया गया है। आवास की मजदूरी नहीं मिलने पर मजदूरों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया। प्रधान विजय शंकर बिंद ने बताया कि बीते एक साल से पक्के काम का भुगतान नहीं हो पा रहा है। मीटिंग की प्रक्रिया सोशल आडिट एप पर डाउनलोड किया गया। मानीटर विमला सिंह ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी को सौंप देंगी। इसके पूर्व टीम ने दो दिनों तक स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों का सत्यापन किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.