मुजफ्फर नगर, जून 4 -- पुरकाजी। भैंसली-लक्सर मार्ग स्थित सोलानी पुल पर दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रेहड़ा चालक की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान दीपचंद निवासी अंबेडकर बस्ती, लक्सर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी, जिस कारण उसे मोर्चरी भिजवा दिया गया था। बुधवार सुबह लक्सर से पहुंचे परिजनों और अन्य लोगों ने थाने पहुंचकर शव की पहचान की। बताया गया कि दीपचंद रेहड़ा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह किसी काम से खेड़की गांव आया था और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पहचान होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- अज्ञात ट्रक के धक्के से ई रिक्शा चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम यह भी पढ़ें- खगड़िया : ई रिक्शा पलटने से ...