रुडकी, दिसम्बर 10 -- सोलानी पुल के समीप बुधवार दोपहर मार्ग पर राह चलते लोगों को मगरमच्छ का एक बच्चा नजर आया। यह देख लोग वहीं रुक गएRs.। जबकि कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़कर अपने साथ ले गई। पुरानी गंगनहर में कई बार मगरमच्छ दिखाई दिए हैं। लेकिन पानी गहरा होने की वजह से इनका रेस्क्यू नहीं हो पाया है। बुधवार की दोपहर सोलानी नदी पुल के समीप मार्ग पर कुछ लोगों की नजर एक मगरमच्छ पर पड़ी। यह देख लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। मोनू जलवीर और अजीत जाटव आदि ने मगरमच्छ के बच्चे को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया। साथ ही वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई है। लोगों का कहना है कि पुरानी गंगनहर में कई बार मगरमच्छ नजर आया है। माना जा रहा है कि पुरानी गंगनहर से निकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.