रुडकी, जुलाई 11 -- रुड़की, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के बाद सोलानी पुल की एप्रोच सड़क के किनारे का हिस्सा धंसने लगा है। सड़क के साइड की मिट्टी खिसकने से मार्ग कमजोर पड़ गया है, लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो हादसा हो सकता है। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बने सोलानी पुल की अप्रोच सड़क के एक किनारे पर मिट्टी का कटाव होने से सड़क के नीचे की जमीन कमजोर हो गई है। वर्तमान में सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है, लेकिन किनारे का हिस्सा धंसने के कारण वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ रही है। खासकर रात के समय और बारिश के दौरान खतरा और अधिक बढ़ जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...