रुडकी, मई 29 -- भगवानपुर, संवाददाता। सोलानी नदी पुल के पास संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद अवशेषों को दफना दिया। मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि सोलानी नदी पुल के पास कुछ लोग संरक्षित पशु के अवशेष फेंककर मौके से फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से मिले अवशेषों को कब्जे में लेकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया। यह भी पढ़ें- सोलानी नदी पुल के पास मिले संरक्षित पशु के अवशेष, दो पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...