मुजफ्फर नगर, अगस्त 8 -- पुरकाजी। उत्तराखंड में हुई बरसात से शिवालिक पहाड़ियों का पानी पुरकाजी के खादर क्षेत्र की सोलानी नदी उफान पर है। दर्जनों गांवों में पानी भरने से रास्ते जलमग्न हो गए, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि इस समय उत्तराखंड से सोलानी में 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गांव प्रधानों को अलर्ट किया गया है आने वाले दिनों में पानी कम होने की उम्मीद जताई गई है। इस समय गांव राजकुल्लापुर, रामनगर, शेरपुर, पांचली, भदोला, भदोली, चानचक, गांव में पानी भरा हुआ है। किसानों ने बताया कि सबसे बड़ी समस्या पशुओं की चारे की हो रही है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: हीमपुर दीपा क्षेत्र में गंगा का रौद्र रूप यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: बारिश होने से सोलानी नदी का जलस्तर बढ...