कानपुर, अगस्त 18 -- सरवनखेड़ा संवाददाता। रनिया थाना क्षेत्र के उमरन गांव के मजरा घारनपुर में 13 वर्षीय संदीप सिंह की मौत के 16 साल पुराने मामले में दोषी महिला को आजीवन कारावास हो गया। अदालत के आदेश से पीड़ित परिवार को खासा संतोष हुआ। परिजनों ने कहा कि उनको कोर्ट से न्याय मिलने का पूरा भरोसा था । परिजनों के मुताबिक 16 अगस्त 2011 को संदीप गांव में ममता पत्नी भैरव सिंह की दुकान पर बिस्किट लेने गया था। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर उसका बड़ा भाई पुष्पेंद्र सिंह उसे तलाशने निकला। ग्रामीणों ने बताया कि संदीप पर चोरी का आरोप लगाकर उसे घर के अंदर बंद कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- तीन रुपये के लिए किशोर को जिंदा जलाने वाली महिला को उम्रकैद परिजन मौके पर पहुंचे तो संदीप गंभीर रूप से झुलसा हुआ मिला। आनन-फानन उसे उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल ले...