संवाददाता, मई 21 -- यूपी के बांदा में एक साथ दो आत्महत्या से इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि शादी के बाद ससुराल से पहली बार अपने मायके आई नवविवाहिता सोलह शृंगार कर प्रेमी के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई। बुधवार सुबह गांव के बाहर बगीचे में पेड़ की डाल से दोनों लटके मिले। परिजनों को इसकी सूचना दी गई। जानकारी होते ही दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में मिली जानकारी के अनुसार मरका क्षेत्र के अधाव गांव निवासी 20 वर्षीय सुभाष और 19 वर्षीय रोशनी मंगलवार रात घर से लापता हो गए। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। बुध‌वार सुबह गांव से 200 मीटर दूर बगीचे में पेड़ से साड़ी के फंदे से दोनों लटकते मिले। खेतों की ओर गए ग्...