लखनऊ, फरवरी 14 -- नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 में इन्वेस्ट यूपी ने देश-विदेश के निवेशकों के बीच यूपी के प्रगतिशील औद्योगिक इकोसिस्टम, नीतिगत सुधारों और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे को प्रस्तुत किया। प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए बदलते यूपी की तस्वीर पेश की। समिट में अवस्थापना व औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी, विशाल उपभोक्ता आधार और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के तीन स्तंभों के दम पर यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक ट्रिलियन-डालर की अर्थव्यवस्था के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश की 16 प्रतिशत की विकास दर वर्तमान में राष्ट्रीय औसत से काफी आगे है। यूपी के पास निवेश के लिए मंशा और संसाधन दोनों उपलब्ध हैं। 16 घरेलू और पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.