देवरिया, जनवरी 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लोकतंत्र को सशक्त करने का संदेश देते हुए शनिवार को छात्रों ने शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने राजकीय इंटर कालेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जीआईसी से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट, पोस्टमार्टम चौराहा एवं जलकल रोड होते हुए पुनः जीआईसी ग्राउंड समाप्त हुई। इसके उपरांत जिलाधिकारी मित्तल ने उपस्थित नागरिकों को मतदाता शपथ दिलाई। वहीं अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिंह ने रैली में शामिल छात्रों को मतदान की शपथ दिलाई। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, स्काउट-गाइड, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। हाथों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.