मुंगेर, अप्रैल 17 -- धरहरा। एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड में गुरुवार को प्रधानमंत्री सूर्य योजना के तहत हर घर मुफ्त बिजली योजना के लिए प्रखंड स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अनीषा कुमारी ने किया। उन्होंने बताया कि, योजना के तहत लाभुकों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करायी जाएगी। साथ ही घरों में सोलर सिस्टम लगाने पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी, जिससे आमलोगों पर आर्थिक बोझ में काफी कमी आएगी। जोनल इंचार्ज बीके. भारती ने बताया कि, एक केबी पर 30 हजार, दो केबी पर 60 हजार और तीन केबी पर 78 हजार रुपये तक सब्सिडी का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- मुंगेर : रहरा में हर घर मुफ्त बिजली योजना का कार्यालय उद्घाटन उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी। इस पहल से न ...