सोलर सिस्टम लगाकर बिजली बिल में पाएं राहत
बिहारशरीफ, सितम्बर 5 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को छत पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए सब्सिडी दी जा रही है। हिलसा के सहायक विद्युत अभियंता आकाश कुमार गुप्ता ने बताया कि एक किलोवाट पर 30 हजार, दो किलोवाट पर 60 हजार और तीन किलोवाट या अधिक पर अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अधिकृत वेंडर से सिस्टम लगवाना होगा। सत्यापन के बाद सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। करायपरसुराय क्षेत्र से अब तक छह आवेदन मिले हैं। आकाश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतिमाह करीब 300 यूनिट बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं के लिए योजना खास तौर पर लाभकारी है। जागरूकता के लिए बैनर लगाने के साथ ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से योजना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.