कानपुर, अगस्त 2 -- कानपुर। बर्रा-8 स्थित जयराम हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के संचालक ने सोलर सिस्टम के नाम पर 35 लाख रुपये ठगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हॉस्पिटल संचालक डॉ. देवेंद्र सिंह की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अस्पताल की विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए ग्रीन एनर्जी इंजीनियरिंग के संचालक भूप सिंह यादव से 50 किलोवाट का हाइब्रिड सोलर सिस्टम लगवाने का अनुबंध किया था। आरोप है कि भूप सिंह ने उच्च गुणवत्ता के सोलर पैनल, सोलर इन्वर्टर और लिथियम आयन बैटरी लगाने तथा 25 वर्ष की वारंटी का आश्वासन दिया। सिस्टम स्थापित होने के बाद भी वह सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रहा था। इस दौरान करीब 35 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। जब उन्होंने संबंधित कंपनियों से बिल और वारंटी की पुष्टि कराई तो पता चला कि उपलब्ध कराए गए इनवॉइस और वारंटी कार्...