आरा, अप्रैल 15 -- -सौलर पैनल लगाने को 30 से 78 हजार तक अनुदान बैंकों से सात फीसदी ब्याज पर लोन भी आरा, एक संवाददाता। भोजपुर में बिजली उपभोक्ताओं की छत पर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर संयंत्र लगाने को लोन के लिए आरा नगर निगम परिसर में 17 अप्रैल और आरा प्रखंड परिसर में 24 अप्रैल को कैंप का आयोजन किया जा रहा है। आम उपभोक्ताओं को बिजली बिल से राहत देने और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर संयंत्र स्थापना पर सरकार अनुदान दे रही है। यह भी पढ़ें- बड़ी राहत: 72 घंटे में बिजली से जुड़ी शिकायतों का होगा निपटारा इसके तहत एक किलोवाट क्षमता पर 30 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार रुपये और तीन किलोवाट या इससे अधिक क्षमता पर 78 हजार रुपये तक ...