नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयरों को खरीदने की होड़ है। दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने पिछले दिनों इस सोलर कंपनी पर बड़ा दांव लगाया है। इसके बाद से आम निवेशक वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयरों पर टूट पड़े हैं। वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर बुधवार को BSE में 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 128.42 रुपये पर जा पहुंचे हैं। सुबह 10.15 बजे BSE पर वेबसोल एनर्जी सिस्टम के 308645 शेयर खरीदने के ऑर्डर पेंडिंग हैं। सोलर कंपनी के शेयर सोमवार को और मंगलवार को भी 5 पर्सेंट के अपर सर्किट पर थे। पिछले एक महीने में वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयरों का दाम करीब दोगुना हो गया है। एक महीने में 97% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयरसोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर पिछले एक महीने में करीब दोगुने हो गए हैं। कंपनी के शेयर पिछले एक महीने में...