गंगापार, जनवरी 6 -- विकासखंड उरुवा के अन्तर्गत लगाए गए ज्यादातर सोलर लाइट व स्ट्रीट लाइट खराब पड़े हैं। जिनमे कठौली रेलवे ओवरब्रिज, उरुवा बाजार, लेहंडी चौराहा व अन्य सार्वजनिक स्थान शामिल है। उक्त स्थानों पर अंधेरा छाया हुआ है। उरुवा बाजार निवासी सुनील केसरी, अंकित पांडे, विनोद केसरी आदि बताते हैं कि बाजार में स्ट्रीट लाइट के जलने से काफी सहूलियत थी। बताया कि बाजार में लगा सोलर व स्ट्रीट लाइट एक वर्ष से अधिक हो गया है खराब हुए। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसी तरह कठौली रेलवे ओवरब्रिज के पास रहने वाले राजेश गौड आदि बताते हैं कि रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर लगा स्ट्रीट लाइट मीहिनो से खराब पड़ा है। लोग अंधेरे में आने-जाने को मजबूर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...