मुजफ्फरपुर, मई 11 -- पानापुर। ओपी क्षेत्र के पानापुर पंचायत के वार्ड 11 में लगी सोलर लाइट की रविवार देर रात चोरी कर ली गई। स्थानीय लोगों ने ओपी में शिकायत की है। सोमवार को पंसस गुड्डू पासवान की अध्यक्षता में पानापुर चौक पर ग्रामीणों ने बैठक की। इसमें एसएसपी से गश्त बढ़ाने की मांग की। ग्रामीण महेश कुमार, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार आदि ने कहा कि पानापुर ओवरब्रिज के नजदीक बीते माह सोना लूट में अभी तक कोई सुराग पुलिस नहीं ढूंढ पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...