मैनपुरी, मई 10 -- कस्बा के एक व्यापारी से सोलर पैनल लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कस्बा निवासी अक्षय तिवारी पुत्र प्रदीप तिवारी ने बताया कि उनका सदर बाजार में पुष्पदीप कलेक्शन के नाम से प्रतिष्ठान है। बताया कि उन्होंने अपने संस्थान पर 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाने के लिए एक नामजद आरोपी से सौदा किया था। पूरा सिस्टम लगवाने की बात 3.20 लाख रुपये में तय हुई थी। आरोपी ने 7 अप्रैल को उनके प्रतिष्ठान पर आकर एडवांस की मांग की। जिसके बाद पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में कुल 3 लाख रुपये का भुगतान किया। पीड़ित का आरोप है कि भुगतान लेने के बाद भी अब तक सोलर सिस्टम नहीं लगाया गया है। आरोपी अब फोन नहीं उठा रहा है। पीड़ित ने ट्रांजेक्शन विवरण के साथ लिखित शिकायत दर्ज ...