बागपत, मार्च 24 -- बागपत। ऊर्जा निगम ही पीएम सूर्य घर योजना को उनके की अधिकारी को गति नहीं दे रहे है। लक्ष्य के सापेक्ष बिजली उपभोक्ताओं की छतों पर सोलर रूफ टॉफ सयंत्र स्थापित नहीं किए गए है। एसई ने योजना के लक्ष्य को पूरा न करने पर तीनों खंडों के एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस जारी किया। संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बिजली के बढ़ते भार को कम करने के लिए लोगों को सौर ऊर्जा की ओर लोगों को लाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना शुरू करके लोगों को अनुदान पर घरों पर सोलर सिस्टम लगाए जा रहे है। जिले की 16 लाख की आबादी पर वर्ष 2025-26 का 2000 घरों में सोलर रूफ टॉप संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य दिया गया, लेकिन यह लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है। समीक्षा के दौरान जिले की रैंक पर सीधा असर पड़ रहा है। शासन स्तर से नाराजगी...