सोलर रूफ टॉप के लिए अब 'स्मार्ट नेट मीटर' अनिवार्य, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी
लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।मध्यांचल विद्युत निगम ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अब सभी सोलर रूफ टॉप संयोजनों पर स्मार्ट नेट मीटर लगाना अनिवार्य होगा। विभाग ने उन मामलों पर सख्त रुख अपनाया है जहां स्मार्ट मीटर की उपलब्धता के बावजूद पुराने 'नॉन-स्मार्ट मीटर' लगाए जा रहे थे।मध्यांचल के निदेशक (वाणिज्य) रजत जुनेजा ने इस स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सभी मुख्य अभियंताओं को पत्र लिखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत सरकार और पावर कॉरपोरेशन के निर्देशों के अनुसार, नए कनेक्शन या मीटर बदलने की स्थिति में केवल स्मार्ट मीटर ही लगाए जाने चाहिए। नॉन-स्मार्ट मीटर के कारण ऊर्जा के आयात-निर्यात की मॉनिटरिंग, रिमोट रीडिंग और बिलिंग में भारी त्रुटियां हो रही हैं, जिससे राजस्व हानि की संभावना बढ़ गई है। जहां भी सोलर कनेक्शन पर पुराने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.