जौनपुर, अप्रैल 11 -- जौनपुर। अग्रणी जिला प्रबंधक अभय प्रकाश श्रीवास्तव ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जौनपुर नॉर्थ के सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सोलर योजना को लेकर बैठक की। अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया ने की। इस दौरान क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक जौनपुर नॉर्थ संतोष कुमार, क्षेत्र प्रमुख जौनपुर साउथ शशिकांत प्रसाद तथा यूनियन बैंक की सभी शाखाओं के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि आवेदन को पोर्टल पर अपलोड करना, स्वीकृति देना और तय समय में वितरण किया जाए। कहा कि शाखाएं वेंडर्स के सहयोग से आम नागरिकों को पीएम सूर्य घर योजना के प्रति जागरूक करें। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...