सोलर मेला सह लोन मेला" का आयोजन
जमुई, अप्रैल 29 -- जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में बुधवार को जिलाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में सौर ऊर्जा के व्यापक प्रचार-प्रसार और उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक भव्य समीक्षा बैठक सह 'सोलर मेला एवं लोन मेला' का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने क्या कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल करने वाले उपभोक्ताओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सौर ऊर्जा की महत्ता पर प्रकाश डाला और इसे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक बचत का एक सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बिजली की बढ़ती खपत और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए सौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.