बेगुसराय, अप्रैल 20 -- बेगूसराय, निज संवाददाता। विद्युत उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने एवं सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे आर्ट गैलरी, कंकौल बेगूसराय में सोलर मेला सह जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाएगा। सहायक विद्युत अभियंता लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि उपभोक्ताओं को ग्रिड कनेक्टेड सोलर पैनल लगाने की पूरी प्रक्रिया, आवेदन की विधि, आवश्यक कागजात, सब्सिडी तथा योजना से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यहां उपभोक्ताओं को घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर किस प्रकार बिजली बिल में भारी छूट कैसे मिलेगी, इसके साथ ही सोलर कनेक्शन लेने में आने वाली तकनीकी या दस्तावेजी समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले का एक गांव मॉडल सोलर विलेज के रूप में होगा व...