शामली, मई 9 -- कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने सोलर प्लांट फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक शामली को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने खुद को गंभीर पारिवारिक और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझता बताया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा निवासी राजेन्द्र पुत्र सतपाल ने लगभग दो माह पूर्व एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका 7 वर्षीय बेटा गंभीर ब्रेन इंजरी (सीपी) से पीड़ित है और पूरी तरह बिस्तर पर है। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त कर्मचारी के 10 लाख रुपये हड़पे,मुकदमा दर्ज वहीं वह स्वयं भी रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारी से परेशान हैं तथा उनकी पत्नी गर्भवती हैं। आरोप है कि इसी मजबूरी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने योजना...