पलामू, मई 16 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के पांडू प्रखंड के सिलदिली पंचायत में जल जीवन मिशन से लगाये गए सोलर आधारित जलमीनार का सोलर प्लेट आंधी तूफान में क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पेयजलापूर्ति बाधित हो गया है। इससे संबंधित लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। पिछले दिन आयी आंधी तूफान के दौरान पांडू प्रखंड के सिलदिली के राजन राम व रामचंद्र विश्वकर्मा के घर के पास लगा जलमीनार का सोलर प्लेट तेज हवा में उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे जलापूर्ति बाधित हो गया है। प्रभावित लोगों ने अविलंब जलापूर्ति चालू कराने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...