बोकारो, मार्च 24 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि । सियालजोरी गांव के एक जलमीनार का सोलर प्लेट की चोरी के मामले को उद्भेदन करते हुए कांड में संलिप्त दो आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने चोरी गई तीन सोलर प्लेट को पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से बरामद किया है तथा व इसे खपाने में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सियालजोरी थाना क्षेत्र के महेन्द्र महतो चंदाहा के कुड़मी कुल्ली व अयोध्या महतो सियालजोरी के फुचुकुल्ही के रहने वाला है। इस संबंध में सियालजोरी थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस उपाधीक्षक सह पुलिस निरीक्षक चास मुफ्फसिल आरके राणा ने बताया कि 17 मार्च की रात सियालजोरी गांव में जलमीनार से सोलर प्लेट की चोरी हुई थी । वार्ड सदस्य मिथिलेश कुमार महतो के लिखित आवेदन के आधार पर 22 मार्च को अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.