सोलर प्लांट से बढ़ेगी डीवीसी की बिजली उत्पादन क्षमता
बोकारो, अप्रैल 4 -- चंद्रपुरा, प्रमोद कुमार सिन्हा। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट के बाहर वाटर रिजर्वायर में लगने वाले फ्लोटिंग सौर फोटोवोल्टेक प्लांट से सीटीपीएस की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ जाएगी। यहां पर 10 मेगावाट (एसी) फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगना है। बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। चंद्रपुरा थर्मल में फिलवक्त दो यूनिटें काम कर रही है और वर्तमान समय इसकी बिजली उत्पादन क्षमता 500 मेगावाट की है। इस सोलर प्लांट के बनने व चालू होने के बाद उत्पादन में दस मेगावाट की बढ़ोरी हो जाएगी। डीवीसी के अनुसार फ्लोटिंग सोलर प्लांट के निर्माण का कार्य अहमदाबाद की इन सोलार एनर्जी लिमिटेड कंपनी को मिला हुआ है। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने बताया कि यहां के वाटर रिजर्वायर में सोलर पैनल पानी में तैरता हुआ रहेगा तथा इसकी बिजली सीधे डीवीसी के ग्रिड में जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.