बागपत, मार्च 9 -- बिनौली। क्षेत्र के बड़ावद गांव के जंगल में पानी की टंकी के पास स्थित सोलर प्लांट में कर्मचारियों ने एक चोर को तार चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सौप दिया। इंस्पेक्टर बिनौली राकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़ावद गांव के जंगल में स्थित सोलर प्लांट में एक चोर विधुत तार चोरी कर रहा था, सोलर प्लांट के कर्मचारियों ने उसे चोरी करते हुए देख लिया और पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को चोरी किए 72 मीटर विधुत तार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया चोर सचिन पुत्र घसीटू निवासी बडौत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...