ललितपुर, जून 13 -- ललितपुर। कोतवाली महरौनी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पठा विजयपुरा स्थित सोलर एनर्जी पावर प्लांट में देर रात्रि आधा दर्जन बदमाशों ने घुसकर लूटपाट की नियत से सिक्योरिटी गार्ड पर गोलियां दागीं। अपने उद्देश्य में नाकाम बदमाश वाहन छोड़कर रात में चले गए। शनिवार सुबह अपनी गाड़ी उठाने आए दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। महरौनी थाना क्षेत्र के ग्राम पठा विजयपुरा में एक सोलर एनर्जी पावर प्लांट संचालित है। सुरक्षा के लिए यहां निजी कंपनी के माध्यम से असलहाधारी सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। शनिवार देर रात्रि करीब एक बजे सिक्योरिटी गार्ड अपने काम में व्यस्त थे, तभी आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश चोरी और लूटपाट के इरादे से प्लांट में घुस गए। बदमाशों की आहट मिलते ही सिक्योरिटी गार्ड्स ने उनको ललकारा तो बदमाशों और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच झड़प भी हुई...