हरदोई, जून 9 -- हरदोई। सोलर प्लांट लगाने और सरकारी सब्सिडी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी के आरोप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली शहर पुलिस ने बिजली विभाग के एक लिपिक समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला अब्दुलपुरवा निवासी रुचि मिश्रा ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 'गोल्डन वर्ड' फर्म की प्रोपराइटर रंजना श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, सोनी शर्मा और पावर कॉरपोरेशन में कार्यरत वैटगंज निवासी लिपिक अजय कुमार ने उनसे संपर्क किया। सोलर प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया। 1.80 लाख में सोलर प्लांट स्थापित करने और 1.08 लाख की सरकारी सब्सिडी दिलाने का झांसा दिया। उसने बैंक से सोलर प्लांट के लिए फाइनेंस कराया। आरोप है कि रकम प्राप्त करने के बाद आरोपियों ने उनके घर पर अधूरा और निम्न गुणवत्ता का सोलर प्लांट लगा दिया, ज...