लखीमपुरखीरी, मई 9 -- सिंगाही थाने के हरद्वाही गांव के पास लगे टाटा एनर्जी सोलर प्लांट से गुरुवार रात चोर कापर केबिल और जनरेटर की बैटरी आदि पार कर ले गए। इसी प्लांट से गांव सहित बेलरायां में कई जगहों पर बिजली सप्लाई दी जाती है। केबल कट जाने से इन सभी जगहों की सप्लाई बंद हो गई है। हरद्वाही गांव के उत्तर टाटा इनर्जी का सोलर प्लांट लगा है। इससे हरद्वाही सहित बेलरायां कस्बे तक बिजली सप्लाई दी जाती है। गुरुवार रात अज्ञात चोर अंदर घुस आए। चोरों ने पैनल से स्विच रूम तक लगी करीब 285 मीटर मोटी कापर केबिल, जनरेटर की एक बैटरी और सात सोलर पैनल निकाल ले गए। इसके अलावा स्विच रूम का ताला तोड़कर उसमे लगे कापर वायर, एमसीबी, फ्यूज सेट कापर सहित लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वहां से थोड़ी दूर खेतों के बीच केबलों को जलाकर उनके अंदर पड़े तांबे के तार नि...