सोलर पोल टूटकर दुकान की टीन पर गिरा, रातभर दौड़ता रहा करंट, टला बड़ा हादसा
औरैया, जून 25 -- कस्बा कुदरकोट के मुख्य चौराहे पर गुरुवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। विद्युत विभाग की लाइन से बंधा सोलर लाइट का पोल अचानक नीचे से टूटकर एक दुकान की टीन पर गिर गया। पोल के साथ विद्युत तार भी टीन के संपर्क में आ गए, जिससे पूरी रात दुकान की टीन में करंट दौड़ता रहा। गनीमत रही कि रात के समय कोई व्यक्ति टीन के संपर्क में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार सोलर लाइट का पोल काफी समय से कमजोर स्थिति में था। उसी पोल से विद्युत लाइन भी बंधी हुई थी। गुरुवार रात पोल टूटकर पास की दुकान की टीन पर गिर गया। इसके चलते टीन में पूरी रात विद्युत प्रवाहित होती रही। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई, जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा। दुकानदार ने तत्काल विद्युत विभाग के अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार को सूचना दी। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.