बिजनौर, अप्रैल 11 -- राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान द्वारा 9 दिवसीय पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन राजकीय आईटीआई बिजनौर में किया गया। यह प्रशिक्षण यह प्रशिक्षण 2 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक 09 दिन संचालित हुआ। जिसमें प्रतिभागियों को सोलर क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सोलर वेंडर बनने की प्रक्रिया, रूफटॉप सोलर आई एस आई मानकों तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की सब्सिडी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में आईटीआई बिजनौर के अनेक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सोलर पैनल से संबंधित तकनीकी एवं व्यावसायिक जानकारी प्रदान की गई, जिससे उनका आत्मविश्वा...