संतकबीरनगर, मार्च 26 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में बिजली का संकट दूर होने वाला है। समूचा अस्पताल सोलर पैनल से आच्छादित होगा। सूरज जितना तपेगा विद्युत व्यवस्था उतनी ही सुदृढ़ होगी। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को फायदा होगा। और तो और विद्युत बिल में भी कमी आएगी।अस्पतालों में हर समय विद्युत की जरूरत होती है। दिन में ओपीडी से लेकर इंडोर तक बिजली की दरकार होती है। अब ऐसे में बिजली की गैर मौजूदगी में अस्पताल प्रशासन को जनरेटर चलाना पड़ता है। इसकी वजह से प्रदूषण भी खूब होता है। सोलर पैनल लग जाने के बाद विद्युत कमी पूरी तरह से दूर हो जाएगी। दिन में ओपीडी से लेकर आपरेशन थिएटर तक का संचालन आसानी से हो जाएगा। इससे अस्पताल प्रशासन के साथ-साथ मरीजों को भी बिजली से जुड़ी समस्याओं का सामना न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.