मधेपुरा, अप्रैल 11 -- कुमारखंड। बिजली की खपत एवं बिजली बिल में लगातार वृद्धि के कारण सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी देखकर सोलर पैनल लगाने की योजना प्रारंभ की है। इसको लेकर डीएम के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में भी सोलर पैनल लगाने को लेकर योग्य लाभुकों से आवेदन और दस्तावेज लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के विद्युत प्रशाखा नार्थ के जेई सुजीत कुमार ने बताया कि इस प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है और लाभुकों को चिह्नित कर उनसे आवेदन व दस्तावेज लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके तहत केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार रुपए तक अनुदान दिया जाएगा। लोगों को 300 यूनिट बिजली सौर ऊर्जा से मिलेंगे और इस योजना का लाभ सभी उपभोक्ता जल्द लें ताकि बिजली बिल से मुक्ति पा सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.