गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- गाजियाबाद। सौर एवं नवीनीकरण ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लोगों के पीएम सूर्य घर योजना में आवेदन किए जा रहे है। इसे 15 अप्रैल तक किया जाना है। नेडा के नोडल अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि योजना को लेकर सभी कर्मचारियों को योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने व लोगों के अधिक से अधिक आवेदन करने के निर्देश दिए। इसके लिए 15 अप्रैल तक आवेदन किए जा रहे हैं। योजना में आवेदन करने के लिए लोगों के पास आधार कार्ड सहित बैंक खाते की पासबुक का होना जरूरी है। इसमें एक से लेकर पांच किलोवाट तक के सोलर पैनल लोगों की छतों पर लगाए जाने है। इस पर 45 प्रतिशत की सब्सिडी सरकार दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...