गाज़ियाबाद, जून 30 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जिले में सोलर पैनल के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नेडा द्वारा संचालित पीएम सूर्य घर योजना के द्वारा सोलर पैनल लगाए जा रहे है। इसी क्रम में जनपद के सभी ब्लॉकों पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी जा रही है। योजना के बारे में लोगों को बताने के लिए शिविर का आयोजन भी किया जाता है। नेडा के अधिकारी ने बताया कि नेडा के कर्मचारी सभी ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इस दौरान शिविर में सौर ऊर्जा के फायदे व पीएम सूर्य घर योजना के द्वारा सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी आदि की जानकारी दी जाएगी। शिविर में विभाग के कर्मचारी लोगों के योजना में आवेदन भी कराएंगे। प्रत्येक ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को पांच-पांच सोलर पैनल लगवाने के निर्देश दिए...