गाजीपुर, मई 4 -- गाजीपुर, संवाददाता। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत जिले में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवाए, लेकिन अपेक्षित लाभ न मिलने से अब लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले भर में करीब 3500 कनेक्शन इस योजना के तहत किए जा चुके हैं, जिनमें दो से पांच किलोवाट क्षमता तक के सोलर पैनल लगाए गए हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य यह था कि उपभोक्ता अपने घरों में सोलर ऊर्जा से बिजली उत्पादन कर न केवल अपनी खपत पूरी करें, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर बिजली बिल में राहत भी प्राप्त करें। उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद स्थिति बदल गई है। उनका कहना है कि सोलर पैनल से उत्पन्न अतिरिक्त बिजली का समुचित समायोजन नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें बिल में कोई विशेष ल...