मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- गांव कुतुबपुर में किसान को बंधक बनाकर सोलर पैनल लूट के मामलें में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। 27 दिसम्बर की रात में गांव कुतुबपुर के जंगल में कुतुबपुर निवासी किसान सुखबीर पुत्र फत्तू को बंधक बनाकर 9 सोलर पैनल पलेट लूट ली थी। घटना के करीब दस दिन बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...