पीलीभीत, अप्रैल 12 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम निजाम डांडी निवासी हरनंदन पुत्र ननकू लाल ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि गांव के ही कुछ दिन पहले गांव में प्रधान द्वारा सरकारी सोलर पैनल और बैटरी पोल लगाए गए थे। जिन्हें गांव के ही नन्हें लाल ने चोरी कर लिया। बाद में ये सामान गांव के ही सतीश पुत्र काशीराम को बेच दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जब हरनंदन ने नन्हेंलाल से पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली गलौच की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में हरनंदन के हाथ, दांत और शरीर पर चोट आई हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.