लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ, संवाददाता। ठाकुरगंज क्षेत्र में सोलर पैनल लगाने के नाम पर महिला से 1.45 लाख रुपये की ठगी की गई। पड़ोसी ने परिचित को फर्म मालिक बताकर महिला से मुलाकात कराई थी। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने अधूरा काम कराकर छोड़ दिया। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने धमकाया। कोर्ट के आदेश पर ठाकुरगंज पुलिस ने दंपति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। निवाजगंज निवासी रितू अग्रवाल ने बताया कि मोहल्ले के जय किशोर सक्सेना ने उन्हें सोलर पैनल लगवाने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद जय किशोर सक्सेना अपने सहयोगी कार्तिक शर्मा संग उनके घर आए और खुद को सोलर इंस्टॉलेशन का काम करने वाला बताया। पीड़िता ने बताया कि तीन किलोवाट के अडानी पैनल की लागत 1.75 लाख रुपये तय हुए। रितू ने सितंबर 2025 में खाते में तीन बार में 1.45 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.