मिर्जापुर, मई 13 -- जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गाँव के सीवान में चोरों ने पंप सेट पर लगा दस किलोवाट का सोलर पैनल और पंपसेट पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गाँव निवासी पवन कुमार मिश्रा ने तहरीर देकर बताया हैकि पांच लाख का सामान चोरी हुआ है। किसान ने बताया कि छनवर के सीवान में उसने पंपसेट लगा रखा है। मंगलवार की दोपहर में जब वह पंपसेट पर गए तो कीमती सामान गायब देखकर उसके होश उड़ गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन कर चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...